HomeUttarakhandAlmoraमहाविद्यालय के एनएसएस शिविरार्थियों ने निकाली नशे के खिलाफ रैली, मिला समर्थन

महाविद्यालय के एनएसएस शिविरार्थियों ने निकाली नशे के खिलाफ रैली, मिला समर्थन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय महाविद्यालय गुरड़ाबाज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चल रहे सात दिवसीय शिविर के तहत आज शिविरार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया।

आज चतुर्थ दिवस का शुभारंभ राजकीय माध्यमिक विद्यालय काफली में दीप प्रज्जवल के साथ हुआ। प्रथम सत्र में स्वयंसेवीयो ने काफलीखान में नशे के प्रति घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया तथा गांव तोला से काफलीखान तक नशा मुक्ति को लेकर नारे लगाते हुए रैली भी निकाली। जिसका गांव की महिलाओं ने पूर्ण समर्थन किया। गांव तोला में नशे के विरोध में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस नाटक की ग्रामीणों ने काफी सराहना की। बौद्धिक सत्र में नशे को दूर करने के लिए स्वयं सेवीयो ने अपने—अपने विचार प्रस्तुत किए तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को सभी के समक्ष रखा। शाम को भोजन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments