HomeBreaking Newsहाथरस ब्रेकिंग : अब छह साल की रेप पीड़िता ने तोड़ा दम,...

हाथरस ब्रेकिंग : अब छह साल की रेप पीड़िता ने तोड़ा दम, शव को सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने लगाया जाम

ADVERTISEMENTS

हाथरस। हाथरस में अभी विभत्स रेप कांड अभी सुलझा भी नहीं है कि एक और रेप पीड़िता की मौत हो जाने से माहौल गर्मा गया है। इस मामले में पीढ़िता सिर्फ छह साल की है। उसके पिता का कहना है कि पंद्रह दिन पहले उसकी बड़ी बेटी छोटी बहन को लेकर अपनी मौसी के घर गई थी जहां मौसी के लड़के ने छोटी बेटी के साथ रेप कर दिया। तब से ही बच्ची चिकित्सालय में भर्ती कराकर रखा गया था। बाद में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। कल उसकी मौत हो गई।

फिलहाल बच्ची के शव को बीच सड़क पर रख कर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क दोनों ओर से जाम हो गई है। दरअसल, 15 दिन पहले सादाबाद क्षेत्र के मई जटोई निवासी 6 वर्षीय बालिका के साथ अलीगढ़ जिले के इगलास गांव में रेप की घटना हुई थी। लड़की का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। लड़की की मौत हो गई है। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है।

परिजनों की मांग है कि जब तक सही आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा और इगलास कोतवाल को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक वे बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सही आरोपी को नहीं पकड़ा है।

लड़की के पिता ने कहा कि तीन महीने पहले मेरी दो लड़कियों को उसकी मौसी अपने घर लेकर गई थी। वहां पर मौसी के लड़के ने लड़की के साथ रेप किया। मेरी मांग है कि पुलिस मेरी बड़ी लड़की को वापस लाए और सही आरोपी को गिरफ्तार करे। अभी पुलिस ने गलत लड़के को गिरफ्तार किया है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

लड़की के पिता ने इगलास के एसओ पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मेरी मांग है कि असली अपराधी को गिरफ्तार किया जाए और इगलास के एसओ को सस्पेंड किया जाए। पिता की शिकायत है कि जिला प्रशासन उसकी सुध नहीं रहा है।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments