HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अब आकांक्षी योजना के तहत विकसित होगा स्याल्दे ब्लाक

अल्मोड़ा: अब आकांक्षी योजना के तहत विकसित होगा स्याल्दे ब्लाक

👉 आकांक्षी में चयनित प्रदेश के 06 ब्लाकों में से एक स्याल्दे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारत सरकार के नीति आयोग की आकांक्षी विकासखंड योजना में उत्तराखंड के 06 विकासखंडों को चयनित किया गया है। इन 06 ब्लाकों में अल्मोड़ा जनपद का स्याल्दे ब्लाक भी शुमार है। जिसे वि​कसित करने के लिए अब विभिन्न योजनाएं संचालित की जाएंगी।

जिला विकास अधिकारी संतोष पंत ने बताया कि नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रालयों की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखण्ड के 06 विकासखण्डों को चयनित किया गया है। जिनमें जनपद अल्मोड़ा का विकासखण्ड स्याल्दे भी शामिल है।उन्होंने बताया कि योजना के तहत विकासखण्ड स्याल्दे के विकास के लिए खण्ड स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। क्षेत्र को विभिन्न सुविधाओं से आच्छादित करने के लिए विभागों के साथ कन्वर्जेंस से योजनाएं संचालित की जायेगी। श्री पंत ने बताया कि राज्यों से चर्चा के उपरान्त ही भारत सरकार ने पिछड़े ब्लाकों के लिए एक थीम निर्धारित की है। उन्होंने कहा है कि आकांक्षी विकासखण्ड स्याल्दे के लिए ब्लॉक विकास रणनीति तैयार कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि विकासखंड स्याल्दे के समुचित विकास के लिए मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे द्वारा बीते शुक्रवार को विकास भवन में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत स्याल्दे विकासखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति तथा भविष्य के लिए खंड विकास रणनीति को अंतिम रूप देने के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub