







सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोमश्वर तहसील अंतर्गत राशन कार्डों के आनलाइन अपडेट के लिए तरसे राशन कार्ड धारकों का इंतजार अब जल्द खत्म होगा। उनके राशन कार्डों को अपडेट करने की कार्रवाई अविलंब शुरू होगी।
दरअसल, सोमेश्वर क्षेत्र के राशन कार्डों को आॅनलाईन अपडेट करने में गरीब परिवारों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और तमाम लोग इनके अपडेट होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी समस्या की शिकायत ताकुला ब्लाक के ज्येष्ठ प्रमुख एडवोकेट ललित सिंह दोसाद ने जिलाधिकारी से की थी और समस्या का जल्द समाधान करने का अनुरोध किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने ताकुला ब्लाक के खंड विकास अधिकारी को इस मामले पर यथाशीघ्र कार्रवाई कर राशन कार्डों को अपडेट करवाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में खण्ड विकास अधिकारी ताकुला ने लोगों को हो रही समस्या के दृष्टिगत संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों व सस्ता गल्ला विके्रताओं की संयुक्त टीम बना ली है और यह टीम समस्या का निस्तारण ग्राम स्तर पर करेगी।












