HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: अब निकाय चुनाव की तैयारी की तरफ बढ़े कांग्रेस ने कदम

बागेश्वर: अब निकाय चुनाव की तैयारी की तरफ बढ़े कांग्रेस ने कदम

✍️ अध्यक्ष पद के लिए 07 ने की दावेदारी, बायोडाटा लिये

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के जिला इकाई की यहां आयोजित बैठक में अध्यक्ष पदों की दावेदारी के लिए बायोडाटा लिये गए और पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया गया।

पार्टी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका बागेश्वर, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट, गरुड़ में पार्टी चुनाव लड़ेगी। अध्यक्ष पद के लिए बायोडेटा जमा किए गए है। इसके बाद पार्टी समर्थित प्रत्याशी का चयन होगा। जिसके नाम पर भी मुहर लगेगी, सभी कार्यकर्ता उसे जिताने में जी जान से जुट जाएंगे। इस मौके पर गोपा धपोला, दिव्यांशु कुमार, मनमोहन चौधरी, नवीन चंद्र टम्टा, दान सिंह टंगड़िया, गीता रावल, लोकमणि पाठक, भैरवनाथ टम्टा, राजेंद्र परिहार, हरीश चंद्र त्रिकोटी, पुष्पा देवी, कवि जोशी, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।
इन्होंने की अध्यक्ष पद की दावेदारी

बागेश्वर: नगर पालिका बागेश्वर अध्यक्ष पद के लिए जिलाध्यक्ष के बाद लोगों ने आवेदन किए हैं। इसमें कवि जोशी, क्षमा साह, गीता रावल, सुनील भंडारी, विनोद पाठक, भगवत रावल व राजेंद्र परिहार के नाम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments