HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: व्यापार मंडल में दोफाड़ के बाद अब खींचतान, नया संगठन बनाना...

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल में दोफाड़ के बाद अब खींचतान, नया संगठन बनाना सिर्फ पद लोलुपता-हरेंद्र

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। यहां व्यापार मंडल में दोफाड़ होने के बाद से एक-दूसरे की खींचतान जोर पकड़ते नजर आ रही है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के रूप में नया संगठन अस्तित्व में आने के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी ने तेवर तीखे कर दिए हैं। तीन लोगों के निष्कासन की कार्यवाही के बाद गुरूवार को जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि सिर्फ पद लोलुपता के कारण नया संगठन अस्तित्व में आया है, मगर उद्योग व्यापार मंडल पहले की तरह मजबूत है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, संगठन के प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों के साथ गुरूवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब हुए। जिसमें वार्ता के मुख्य बिंदु संगठन में टूटन और संगठन की गतिविधियों पर केंद्रित रहे। जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने साफ तौर पर कहा कि कुछ तथाकथित लोग चुनाव में हार को पचा नहीं पाए। इससे उनकी पद लोलुपता साफ हो गई है और यह भी साबित हो गया है कि उन्हें पद की कितनी लालसा है। स्वार्थ हित में संगठन में टूटन लाना उचित कदम नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि नया संगठन देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की स्थिति यह है कि वह अभी अपने ही अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। श्री वर्मा ने कहा कि संगठन विरोधी गतिविधि में सक्रिय रहने तथा पृथक संगठन बनाने के कारण उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी ने तीन लोगों को निष्कासित कर दिया है जबकि ऐसी ही गतिविधि में शामिल कुछ अन्य लोगों को नोटिस दिया जाएगा, ताकि वह अपनी गलती मान लें, तो उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा में उनकी वापसी हो सकती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव में दुबारा गिनती नहीं की गई, क्योंकि यह मांग नियम के दायरे में नहीं आ सकी। उन्होंने वोटरों की संख्या से ज्यादा वोट पड़ने की बात को सिरे से नकारा।
उन्होंने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल वर्ष 1985 से मजबूती के साथ अस्तित्व में है और पूरे दमखम से व्यापारियों के हित में कार्य करते आ रहा है। इस संगठन की प्रदेश में वर्तमान में 367 इकाईयां हैं। यह संगठन अकेले उत्तराखंड प्रदेश तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश में इसकी इकाईयां हैं। श्री वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जनहित में मदद करने में पूरा सहयोग प्रदान किया है। अल्मोड़ा में ही करीब 1.51 लाख रूपये की खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को बांटी है। इसके अलावा मास्क व सेनेटाइजर बांटे हैं और रोटी बैंक में हरसंभव सहयोग प्रदान किया है। वहीं लाकडाउन से प्रभावित रहे व्यापार को देखते हुए व्यापारी हितों की मांगों को पुरजोर तरीके से संगठन उठा रहा है। यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यापारियों के बिजली व पानी के बिल माफ करने, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में व्यापारी वर्ग को शामिल करने, व्यापारियों का बीमा कराने और उन्हें कोरोना वारियर्स की श्रेणी में रखे जाने की मांगें संगठन द्वारा उठाई जा रही हैं। पूरी क्षमता से व्यापारी हितों के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा। प्रेसवार्ता में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी व मनोज अरोड़ा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमल गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुशील साह, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments