HomeBreaking Newsपूर्वोत्तर रेलवे : सुविधाओं में विस्तार का दिखा असर, आय में भारी...

पूर्वोत्तर रेलवे : सुविधाओं में विस्तार का दिखा असर, आय में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज

ADVERTISEMENTSAd

⏩ यात्री यातायात से प्राप्त आय में 368.30 प्रतिशत का इजाफा

सीएनई रिपोर्टर

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल को यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय में विगत वर्ष की तुलना में 368.30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं यात्रियों की कुल संख्या 2021—22 में बढ़कर 2.03 करोड़ हो चुकी है।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार हेतु सतत् प्रयासरत है। यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के चलते यात्री संख्या में वृद्धि का क्रम जारी है। कोविड संक्रमण में कमी आने पर इज्जतनगर मंडल पर वर्ष 2020-21 में आरम्भिक यात्रियों की कुल संख्या 14.81 लाख थी, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 2.03 करोड़ हो गयी। यह 1272.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यही कारण है कि यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय में भी भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय रुपये 34.61 करोड़ के सापेक्ष वर्ष 2021-22 में रुपये 162.08 करोड़ दर्ज की गई, जोकि 368.30 प्रतिशत अधिक है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments