HomeUttarakhandAlmoraपालिका में नामित सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट और दीपक वर्मा का स्वागत,...

पालिका में नामित सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट और दीपक वर्मा का स्वागत, शहर के हर वार्ड में सोलर लाइटें लगवाने, पार्किंग निर्माण, आवारा कुत्तों के बंध्याकरण सहित इन प्रस्तावों पर बनी सहमति, पढ़िये ख़बर….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में हुई मासिक बैठक में आय—व्यय का ब्यौरा प्रस्तु​त करने के साथ ही सदस्यों के समक्ष प्रस्तावित महत्वपूर्ण कार्यों का ब्यौरा रखा गया। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर पालिका में नाम निर्दिष्ट सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट (नंदादेवी) एवं दीपक वर्मा (लाला बाजार) का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। सदन द्वारा उन्हें शुभमाकनाएं दी गई।
सम्मान कार्यक्रम के बाद पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आय—व्यय का विवरण सदन में पेश करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार—विमश्र हुआ। बैठक में छह बायोटायलेट क्रय करने का निर्णय लिया गया, जिसे सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। आवारा कुत्तों के बंध्याकरण के संबंध में एचएसआइ इंडिया, देहरादून को निगोसिएशन एवं अनुबंध की कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किए जाने की जानकारी दी गई। सदन द्वारा इस हेतु धनराशि स्वीकृत किए जाने पर सहमति प्रदान की गई। माल रोड चंपानौला में फ्रेंड्स बार के सामने मोहल्ला चौसार को जाने वाले सार्वजनिक पैदल मार्ग पर प्रस्तावित वाहन पार्किंग निर्माण कार्य पर लोगों द्वारा किए गये अनापत्ति पत्र पर सदन ​में विचार—विमर्श हुआ। तय हुआ कि 15 अगस्त को कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने वाले पालिका कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा। ​इस हेतु अतिरिक्त व्यय 49,156 के भुगतान हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में आवारा गायों को गो—सदन भेजने का निर्णय हुआ। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गायों को गो सदन भेजने की कार्रवाई गतिमान है। विश्वनाथ घाट में विद्युत शवदाह गृह को स्वीकृति प्रदान की गई। नगर क्षेत्र में सोलर लाइटें लगाने का प्रस्ताव रखा गया। सदन ने फिलहाल 100 सोलर लाइटें मय पोल सहित क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की। जिस पर करीब 11 लाख 55 हजार व्यय का अनुमान है। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा सभासद मनोज जोशी, दीपा साह, विजय पांडे, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिष्ट, सचिन आर्या, राजेंद्र तिवारी, आशा रावत, अमित साह, रेखा अल्मियां, नामित सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट, दीपक वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद सहित समस्त अनुभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments