HomeUttarakhandAlmoraन कोई रजिस्ट्रेशन, ना जीएसटी, सेल का अवैध कारोबार ! कार्रवाई करेगा...

न कोई रजिस्ट्रेशन, ना जीएसटी, सेल का अवैध कारोबार ! कार्रवाई करेगा व्यापार मंडल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल की बैठक में अवैधानिक रूप से सेल के नाम पर पूरे बाजार का कारोबार प्रभावित करने वाले बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर क्षेत्र का आम व्यापारी इस तरह की लगने वाली सेलों से खासा प्रभावित हो रहा है। कुछ लोग अपने प्रतिष्ठान सेल हेतु बाहरी लेागों को देकर व्यापार प्रभावित कर रहे हैं। महासचिव मयंक बिष्ट ने कहा कि आम लोकल का व्यापारी पूरे साल भर हर टैक्स देकर सीजन के समय का इंतजार करता है, लेकिन इन व्यक्तियों द्वारा बिना किसी रजिस्ट्रेशन के और बिना किसी टैक्स के सेल के नाम पर लाखों का सामान बेचा जाता है। जिस कारण आम व्यापारी को भारी आर्थिक व मानसिक परेशानी के दौर से गुजरना पड़ता है।

अगर ऐसा ही रहा तो कुछ समय में पूरे पहाड़ों का व्यापार खतम हो जाएगा। व्यापारी रोटी के लिए मोहताज हो जाएगा। तय हुआ कि व्यापार मंडल शहर में दुकानें देने वाले दुकान मालिकों से बातचीत करके इन सेल को हटाने की कार्यवाही शुरू करेगा। इस विषय में शीघ्र ही जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग से बातचीत की जायेगी। उन्होंने कहा कि बड़ा सवाल यह है यह लोग कैसे बिना किसी रजिस्ट्रेशन और जीएसटी के काम कर रहे हैं।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेयश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट अमन नज्जौन, आर.के. वोहरा, रवि चौहान, नाजिम भाई, दानिश खान, पवन साह, चेतन कपूर, नितिन कपूर, रेहान सिद्धिकी, मोनू भंडारी, सहजाद कश्मीरी, संजय मेहरा, बिलाल खान, राजू साह, ज्योति कपूर, आसिफ खान, जीशान, राजू जोशी, अजीम आदि व्यापारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments