HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : विजयादशमी पर्व पर ​कई मोहल्लों में नही हुई पेयजल...

अल्मोड़ा न्यूज : विजयादशमी पर्व पर ​कई मोहल्लों में नही हुई पेयजल आपूर्ति, देवभूमि व्यापार मंडल ने जताया रोष

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा
विजयादशमी त्योहार के दिवस आज विभिन्न मोहल्लो में पेयजल की आपूर्ति नही होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा नागरिक जल संस्थान को कोस रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नगर के कई मोहल्लों में लंबे समय से पेयजल संकट चल रहा है। अनियोजित ढंग से पेयजल आपूर्ति होने की शिकायत तो काफी समय से की जा रही है। बहुत से मोहल्ले ऐसे हैं, जहां पेयजल आपूर्ति का कोई निश्चित समय निर्धारित नही है। लोगों की शिकायत है कि कभी सुबह तो कभी शाम, कभी दोपहर अचानक पानी आता है। अकसर लोगों के आफिस टाइम में पानी आने से वह पानी का संग्रहण ही नही कर पाते हैं। वहीं खोल्टा, जोशीखोला व खत्याड़ी आदि कई मोहल्लों मेें गत दिवस से पेयेजल आपूर्ति नही की गई है। आज त्योहार के रोज जहां तमाम लोग पूजा—पाठ व स्नान आति प्रात:काल करते हैं, वहां समाचार लिखे जाने तक पेयजल आपूर्ति नही की गई थी। इधर देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि संबंधित विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भोगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। मान्यता के अनुसार इस दिवस प्रात:काल स्नान—पूजन के बाद ही अन्य कार्य संपन्न किए जाते हैं। त्योहार के रोज सुबह पानी की आपूर्ति सुचारू होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित विभाग ने इसी तरह अनियमित पेयजल आपूर्ति रखी तो देवभूमि व्यापार मंडल विरोध दर्ज करेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments