किशन ने बंपर पुरस्कार स्कूटी जीती
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नितिन कम्युनिकेशन अल्मोड़ा द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ प्रतियोगिता में किशन ने बंपर पुरस्कार स्कूटी जीती है। 30 नवंबर को आयोजित इस ड्रॉ में कुल 15 भाग्यशाली विजेताओं के नाम की घोषणा की गई, जिसमें किशन टोकन नंबर 941 के साथ प्रथम विजेता बने। लकी ड्रॉ से पूर्व एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या व स्टार नाइट का भी आयोजन हुआ, जिसमें विधायक मनोज तिवारी सहित तमाम गणमान्य जनों ने शिरकत की।

विजेताओं की पूरी सूची
लकी ड्रॉ के विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
| स्थान | टोकन नंबर | विजेता का नाम |
| प्रथम (स्कूटी विजेता) | 941 | किशन |
| द्वितीय | 937 | ललित मोहन |
| तृतीय | 890 | कमल |
| चतुर्थ | 978 | देवेंद्र सिंह |
| पंचम | 858 | मोहम्मद शाहिद |
| छठा | 1052 | राजकुमार |
| सातवाँ | 806 | लक्ष्मण सिंह |
| आठवाँ | 830 | तन्मय मेहता |
| नौवाँ | 1080 | अंकुशा |
| दसवाँ | 850 | हसीन रहीश |
प्रथम विजेता ने सैमसंग का F56 फोन लिया था और उन्हें बंपर पुरस्कार स्कूटी प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति
सांस्कृतिक संध्या में टीम घुघुति अल्मोड़ा ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके अलावा, राघव कीबोर्ड, पंकज कुमार, आयुष पैड और लोक गायक सुनील गीत्यार ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
आयोजन में विधायक मनोज तिवारी, रवि दा, भैरव गोस्वामी, सुशील साह, वैभव पांडे, विनीत बिष्ट, मनु गुप्ता, रिक्कू साह, चंद्र, दीपक कुमार, पूरन रौतेला और राजेंद्र तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

