HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखंड : लॉक डाउन में हास्टल में अकेला रह गया नौ...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : लॉक डाउन में हास्टल में अकेला रह गया नौ साल का लड़का, वार्डन ने कर दी यह हरकत, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल के वॉर्डन पर छात्र के साथ शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगा है। छात्र ने अपने माता-पिता से जब यह बात बताई, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।
यह ताजा मामला लॉकडाउन के दौरान का है। देहरादून स्थित एक स्कूल में 9 साल का छात्र लॉकडाउन की वजह से अपने घर नहीं जा पाया था। अब जब माता-पिता बच्चे को लेने स्कूल पहुंचे, तो उसने आपबीती अपने अभिभावकों को बताई। इसके बाद बच्चे की मां ने डीएम और एसएसपी को ट्वीट कर इस शर्मनाक हरकत की जानकारी दी।
इसके साथ ही बच्चे के माता-पिता नोएडा से देहरादून के रायपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। माता-पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कूल के वॉर्डन को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले एक बच्चे ने उनके बेटे के साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत जब स्कूल के डॉयरेक्टर से की गई, तो उन्होंने छेड़छाड़ करने वाले बच्चे को निकाल दिया था।
देहरादून के रायपुर की सीओ पल्लवी त्यागी ने बताया कि बच्चा बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में अकेला रह रहा था। उसकी मां ने हॉस्टल के वॉर्डन पर कई आरोप लगाए हैं। बच्चे और वॉर्डन से अकेले में पूछताछ की जा चुकी है, जिसके आधार पर वॉर्डन हरीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments