HomeAccidentदुःखद : दीवार ढहने से नौ लोगों की मौत, दो घायल

दुःखद : दीवार ढहने से नौ लोगों की मौत, दो घायल

ADVERTISEMENTS

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश के दौरान शुक्रवार को सुबह कैंट स्थित दिलकुशा इलाके में एक निर्माणाधीन दीवार के गिरने से 09 लोगों की मौत हो गयी और 02 लोग घायल हुए है। इस हादसे में हताहत हुए सभी लोग झांसी जिले में पचवारा गांव के निवासी हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्यों का जायज़ा लिया। गंगवार ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार के गिरने से हुई। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत होने और 02 के घायल होने की पुष्टि हुयी है। घायलों को सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को खतरे के बाहर बताया है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में तीन पुरुष, तीन महिलायें एवं तीन बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक एवं घायलों की पहचान झांसी जिले में बंगरा ब्लॉक के पचवारा गांव के निवासियों के रूप में हुयी है। ये सभी दिहाड़ी मजदूर हैं। मृतकों में प्रदीप (28), रेशमा (25) पत्नी प्रदीप, नैना (01) पुत्री प्रदीप, धर्मेन्द्र (28), चंदा (25) पत्नी धर्मेन्द्र, धर्मेन्द्र के एक साल एवं दो साल के दो बच्चे, पप्पू (50) पुत्र घनश्याम, मानकुंवर देवी (45) पत्नी पप्पू शामिल हैं। घायलों में मृतक पप्पू का 18 साल का बेटा गोलू और 20 वर्षीय राघवेन्द्र पुत्र करन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुःख प्रकट कर जिला प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश देते हुए घायलों के समुचित उपचार का प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत सहायता कोष से चार चार लाख रुपये देने की घोषणा की गयी है।

गंगवार ने सिविल हास्पिटल में घायलों का हाल-चाल लेकर डॉक्टरों को घयालों के बेहतर उपचार के निर्देश दिये। ज़िलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के अंतर्गत मुख्यमंत्री की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। झांसी के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सहायता मुहैया कराने के लिये राजस्व विभाग की टीम पचवारा गांव के लिये रवाना हो गयी है।

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments