HomeUttarakhandAlmoraAlmora : टच स्टोन ने दर्ज की शानदार जीत, निखिलेश बिष्ट प्लेयर...

Almora : टच स्टोन ने दर्ज की शानदार जीत, निखिलेश बिष्ट प्लेयर ऑफ द मैच

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा चैंपियंस लीग में ग्रुप बी का दूसरा मुकाबला टच स्टोन तथा सर्विसेस 11 के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टच स्टोन ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 424 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।

निखिलेश बिष्ट ने 67 गेंदों में 165 तथा प्रदीप कार्की 28 गेंदों में 100 रनों का योगदान दिया। पृथ्वी, प्रभाकर तथा महेंद्र ने 2—2 विकेट लिए। 424 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्विसेज 11 एकतरफा मुकाबले में 291 रनों ने हार गई। प्रभाकर ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया। विहू, अक्की तथा निखिलेश बिष्ट ने 2—2 विकेट लिए। निखिलेश बिष्ट को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। निखिल ने 67 गेंद पर 165 रन लिए। इस मौके पर मनोज सनवाल, इरफान खान, शुभम जोशी, पवन डालाकोटी, प्रकाश जोशी, दीपक सतवाल, मनीष कांडपाल, सागर ढैला, अजय टम्टा, अरविंद मेर आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments