HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में...

बिग ब्रेकिंग : नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, लालकुआं

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसे गम्भीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बजरी कंपनी कालोनी में नवविवाहिता राधा 19 साल पत्नी रोबिन गिल का गत रात्रि अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गयां उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राधा की 03 माह पहले ही शादी हुई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि विवाहिता की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लग पायेगा। वहीं मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार इस मामले में पुलिस के पास फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments