HomeUttarakhandAlmoraAlmora : बार काउंसिल के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रभात चौधरी का स्वागत,...

Almora : बार काउंसिल के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रभात चौधरी का स्वागत, जि.बार एसोसिएशन की प्रथम बैठक

ADVERTISEMENTS
  • शताब्दी समारोह का होगा आयोजन
  • विभिन्न बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नव परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए उपलब्ध हो स्थान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम आम बैठक में बार के शताब्दी समारोह के आयोजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार—विमर्श हुआ। इस दौरान उत्तराखंड बार काउंसिल के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रभात चौधरी का गर्मजोशी से स्वगात भी किया गया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

बैठक में मुख्य रूप से शताब्दी समारोह के आयोजन व नवीन क्लैक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं की समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। वक्ताओं ने कहा कि नवीन ​परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए कोई स्थान या भवन उपलब्ध नही है। अतएव इस मसले पर जिला प्रशासन से वार्ता की जायेगी। मल्ला महल से कलेक्ट्रेट के स्थानान्तरित हो जाने पर आवाजाही के लिये आम जन को हो रही समस्या पर भी चर्चा हुई तथा विभिन्न सुझाव रखे गये। तय हुआ कि बार एसोसिएशन सभी अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी।

बैठक की अध्यक्षता बार एसोशिएन के अध्यक्ष एडवोकेट शेखर लखचौरा व संचालन सचिव भुवन पाण्डे ने किया। बैठक में एडवोकेट केवल सती, भानु तिलारा, जगत सिंह रौतेला, गोविन्दलाल वर्मा, विनोद पन्त ने भी सुझाव रखे।

बैठक में उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला उपाध्यक्षा सुनीता पाण्डे, उप सचिव भगवंत सिंह मेर, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष भोला शंकर जोशी, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, महेश परिहार, राजा अंडोला, मुरली मनोहर भट्ट, त्रिभुवन पाण्डे, नारायण जीना, वैभव पाण्डे, हरीश लोहनी, सुरेन्द्र कुमार, दीप चन्द्र जोशी, मुकेश आर्या ‘डैनी’, भगवती प्रसाद पाण्डे, कृष्ण सिंह बिष्ट, जगदीश तिवारी, पुष्पा भण्डारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments