HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : नव नियुक्त डीएम वंदना सिंह ने किया पदभार ग्रहण,...

Almora Breaking : नव नियुक्त डीएम वंदना सिंह ने किया पदभार ग्रहण, कलैक्ट्रेट पंहुचने पर दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर, आने के साथ ही जारी किये यह निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिले की नव नियुक्त जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलैक्ट्रेट पंहुचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री वन्दना सिंह इससे पूर्व पिथौरागढ में मुख्य विकास अधिकारी व रूद्रप्रयाग में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकीं हैं। जिलाधिकारी बनने से पूर्व वह शासन में अपर सचिव ग्राम्य विकास, ग्राम्य विकास आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता के पद पर रहीं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कलैक्ट्रेट पंहुचने पर जिलाधिकारी कोकलैक्ट्रेट पंहुचने पर उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कोषागार पंहुचकर उन्होने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहां उन्होने कोषागार का गहनता से निरीक्षण, डबल लाॅक, सिंगल लाॅक, सीसीएल, डीसीएल आदि का निरीक्षण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया और सम्बन्धित पटल सहायकों से जानकारी ली।

लालकुआं : लालकुआं-हल्दी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

उन्होंने कलैक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि उनके पास कम से कम फाइलें लम्बित रहे इसका विशेष ध्यान रखें। दैनिक कार्यों के साथ जनता की छोटी सी छोटी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाए उन्हें अनावश्यक यहां वहां न भटकना पडे इस पर भी ध्यान दिया जाए। फाइलों का निस्तारण समयबद्व व गुणवत्तापूर्ण हो।  

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, वैयक्तिक सहायक हरेश उपाध्याय व कलैक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड : इतने सुंदर शिशु को देवी मंदिर में छोड़ गई कलयुगी मां, लाल कपड़े वाली महिला की तलाश में जुटी है पुलिस, पढ़िये पूरी ख़बर…

उत्तराखंड : अनिल जोशी बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप सचिव

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments