HomeUttarakhandAlmoraनव नियुक्त कांग्रेस महासचिव केवल सती का जोरदार स्वागत, माल्यार्पण—मिष्ठान वितरण

नव नियुक्त कांग्रेस महासचिव केवल सती का जोरदार स्वागत, माल्यार्पण—मिष्ठान वितरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने आज यहां उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा उत्तराखण्ड सरकार में रहे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कार्य परिषद सदस्य एडवोकेट केवल सती को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

चुनाव प्रचार के दौरान हुए स्वागत कार्यक्रम में सती का माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करते हुए सती को यह पद सौंपा है।

ज्ञात रहे कि केवल सती इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा प्रदेश प्रवक्ता के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं। श्री सती अल्मोड़ा महाविद्यालय परिसर में छात्र संघ के महासचिव तथा छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इधर सती के मनोनयन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द कुंजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक करन महरा, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी, सोमेश्वर कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी, द्वाराहाट कांग्रेस प्रत्याशी मदन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, जिलाध्यक्ष पीताबंर पाण्डेय, डेयरी फेडरेशन प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व सभासद घनानंद जोशी, पूर्व सभासद कमल पन्त, पूर्व सभासद जीवननाथ वर्मा, नगर महिला अध्यक्ष गोपा नयाल, स्मिता जोशी, जया जोशी, सोनिया कर्नाटक, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पंकज वर्मा, दानिश खान,हर्षवर्धन जोशी, फईम खान, नईम खान, पुष्कर राम, कंचन शैली आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments