HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने संभाला कार्यभार

अल्मोड़ा में नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने संभाला कार्यभार

ADVERTISEMENTS

✍️ फाइलें लंबित न रहें और छोटी—छोटी समस्याओं के लिए लोगों को भटकना न पड़े
✍️ पहले प्रसिद्ध चितई गोलू मंदिर जाकर पूजा—अर्चना की और आशीर्वाद लिया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। यहां पहुंचने पर नये जिलाधिकारी को गार्ड आफ आनर दिया गया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों समेत कोषागार के डबल लॉक व सिंगल लॉक का निरीक्षण किया। परिचयात्मक बैठक में श्री पांडे ने अधिकारियों व कर्मचारियों से इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा कि फाइलें तथा जन समस्याएं लंबित नहीं रहने पाएं।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक कुमार पांडे अल्मोड़ा में जिलाधिकारी का पद ग्रहण करने से पहले अपर सचिव, सहकारिता व पंचायतीराज, निबंधक सहकारिता एवं निदेशक स्वजल के पद पर कार्यरत रहे। यहां कलेक्ट्रेट पहुंचने पर नये जिलाधिकारी का अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट के पटलों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पटल सहायकों से जानकारी ली। उन्होंने शिकायत कक्ष, भूमि अध्यापित कक्ष, जिला विकास प्राधिकारण, आपदा कन्ट्रोल रूम, स्टाम्प कक्ष, जनाधार कक्ष, भूमि अभिलेख कक्ष, अभिलेखाकार राजस्व अभिलेख एवं निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया। इसके बाद कोषागार पहुंचकर उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने गहनता से कोषागार के डबल लॉक व सिंगल लॉक आदि का निरीक्षण किया।

तत्पश्चात नवागंतुक जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्टाफ के साथ परिचयात्मक बैठक की। जिसमें उन्होंने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि फाइलें लम्बित नहीं रहने पाएं, इस बात का विशेष ध्यान रखें। साथ ही दैनिक कार्यों के साथ जनता की छोटी से छोटी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक यत्र—तत्र नहीं भटकना पड़े। उन्होंने फाइलों का निस्तारण समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ करने पर जोर दिया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व जिलाधिकारी ने प्रसिद्ध चितई मंदिर पहुंचकर गोलू देवता की पूजा—अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जनपदवासियों के सुख—समृद्धि की कामना की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments