HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के नये नियम, डीएम गर्ब्याल ने जारी किये सख्त आदेश, विस्तार से पढ़ें …..

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

उत्तराखंड शासन के आदेश पर प्रदेश में लगे कोविड कर्फ्यू का नैनीताल जनपद में सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज जरूरी दिशा—निर्देश जारी किये।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
  • डीएम ने बताया कि जनपद में चतुर्थ चरण का कोविड कर्फ्यू 01 जून से 08 जून प्रातः 06 बजे तक बढ़ाया गया है।
  • गर्ब्याल ने कहा कि जनपद में परचून (किराना) की दुकानें सप्ताह में 02 दिन 01 जून व 05 जून को प्रातः 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक खुलेंगी।
  • स्टेशनरी एवं किताबें की दुकाने भी 01 जून व 05 जून को प्रातः 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक खुलेंगी।
  • सरकारी गल्ला, सब्जी, दूध मीट आदि की दुकानें प्रातः 08 बजे से लेकर प्रातः 11 तक प्रत्येक दिन नियमित खुलेंगी।
  • साथ ही पशुचारा, कीटनाशक, खाद, बीज की दुकाने, भण्डारण परिवहन आदि की भी सुबह 08 से 11 बजे तक अनुमति रहेगी।
  • पेट्रोल, डीजल पम्प एवं रसोई गैस, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
  • घरेलू गैस एवं टैकर से पेयजल का वितरण भी होगा।
  • इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बन्धित क्षेत्र जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, डिस्पेंसरी, दवा की दुकानें, चिकित्सीय प्रयोगशालाएं एवं कलेक्शन सेन्टर भी 24 घण्टे खुले रहेंगे।
  • उन्होने बताया कि उद्योगों पर कोई प्रतिबन्ध नही है। मानकों का पालन करना होगा।
  • बैंक प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक खुलेंगे।
  • जिलाधिकारी ने कहा कि गर्ब्याल अवधि में प्रेस प्रतिनिधियों के लिए उनका परिचय-पत्र ही पास होगा।
  • इंटर स्टेट यात्रियों को 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा देहरादून स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही उन्हें जनपद में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
  • प्रवासियों को 7 दिन का आइसोलेशन अवधि अपनी-अपनी ग्राम सभाओं में बनाये गए क्वारंटीन सेन्टर में पूरी करनी होगी। जब उनमें लक्षण नहीं होंगे तब उन्हें घर भेजा जाएगा।
  • श्री गर्ब्याल ने बताया कि शादी समारोह में केवल 20 लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट नेगेटिव के साथ ही अनुमति होगी।
  • उन्होंने कहा कि हालातों को देखते हुए फिलहाल लोग शादी समारोह को स्थगित करने का निर्णय भी अपने स्तर पर ले सकते हैं।
  • इसी तरह शव यात्रा में भी 20 लोगों को ही अनुमति होगी।
  • नई एसओपी के अनुसार आपातकालीन आवश्यकता वाले रोगियों व उनके तीमारदारों को आने-जाने के लिए डाॅक्टर की पर्ची दिखानी होगी।
  • वैक्सीनेशन के लिए घरों के बाहर निकलने पर उन्हें अपना पंजीकरण दिखाना होगा।
  • ट्रेन या हवाई जहाज से आने वाले यात्रियों को लोकल ट्रांसपोर्टेशन के लिए टिकट दिखाना होगा।
  • मंडियों में केवल किसान और रिटेलर को ही आने की अनुमति होगी।
  • जनपद में सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे।
  • निकाय सार्वजनिक स्थलों, आवसीय क्षेत्रों, बस अड्डों, मंडियों आदि को निरंतर सेनेटाईज करते रहेंगे।
  • शराब की दुकानें और बार पूरी तरह से बंद रहेंगे।
  • इसके अलावा ड्रग्स, क्लीनिक्स, पैथ लैब, आदि को छूट दी गयी है।
  • उन्होंने बताया कि होटल एवं रेस्टोरेंट में सिर्फ किचन सर्विस चलेगी तथा होटल एवं रेस्टोरेंट को होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी।
  • जिलाधिकारी ने बताया कि आवश्यक सामान लाने और ले जाने वाले वाहनों को छूट रहेगी। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के आफिस आने-जाने वाले वाहनों को छूट रहेगी।
  • एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से वाहनों की आवाजाही हेतु यात्रा टिकट के साथ डाॅक्यूमेंट होना अनिवार्य होगा।
  • आपतकालीन स्थिति में आटों-टैक्सी को आवाजाही में छूट और मरीजों एवं तीमारदारों के वाहनों को भी रियायत दी गई है।
  • मेडिकल कर्मचारियों के वाहन, वैक्सीनेशन और कोरोना की टेस्टिंग के लिए जाने के लिए भी रियायत होगी।
  • आवश्यक सेवाओं और कोविड-19 से जुडी सेवाओं वाले सरकारी-निकायों के वाहनों को चलने की अनुमति होगी।
  • उन्होंने शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

ब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

उत्तराखंड जल्द ही होगा कोरोना मुक्त, नए मामलों में भारी गिरावट, 2062 मरीज हुए डिस्चार्ज

Bageshwar : एक और मरीज ने हारी कोरोना से जंग, जिले में अब तक 49 मौतें, आज 32 नये केस

Almora : फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 86 की रिपोर्ट आई Corona positive

Almora : खाई जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की दर्दनाक मौत, चार घायल

उत्तराखंड में हटाये गये 27 वीआईपी सुरक्षा में तैनात गनर, पुलिस फोर्स की कमी का दिया गया हवाला

हल्द्वानी : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के नये नियम, डीएम गर्ब्याल ने जारी किये सख्त आदेश, विस्तार से पढ़ें …..

Uttarakhand : चिलम पीने को लेकर हुआ विवाद, पत्थर से सर कुचल कर दी बाबा की हत्या, युवक ने कबूला जुर्म

Almora Breaking : निर्माणाधीन भवन पर जा गिरा, हल्द्वानी जा रहा ट्रक

उत्तराखंड : केदार घाट में कुत्ते नोच—नोच कर खा रहे कोरोना संक्रमितों के अधजले शव, फोटो—वीडियो वायरल, हड़कंप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स भर्ती

अब घर बैठे मंगायें अपने मनपसंद brand की शराब ! यहां मिली शराब की Home delivery की इजाजत

अल्मोड़ा—हल्द्वानी को जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्वारब पुल गाडर टूटने से क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के लिए रोका यातायात ! एनएच, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments