HomeUttarakhandAlmoraAlmora/Bageshwar: उत्तराखंड कांग्रेस में नये मनोनयन से खुशी में झूमे कांग्रेसी, पटाखे...

Almora/Bageshwar: उत्तराखंड कांग्रेस में नये मनोनयन से खुशी में झूमे कांग्रेसी, पटाखे फूटे, मिठाई बंटी और कांग्रेस जिंदाबाद से गूंजा वातावरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपदों में आज कांग्रेसजनों में खुशी की लहर रही। इस खुशी की वजह प्रदेश कांंग्रेस कमेटी के पुनर्गठन में नये मनोनयन होना और पूर्व सीएम हरीश रावत को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया जाना है। कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी का भरपूर इजहार किया।

अल्मोड़ा: यहां कांंग्रेसजनों ने उत्तराखंड कांग्रेस में गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह के नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व कांग्रेसजन बड़ी संख्या में यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए और उन्हें जोरदार आतिशबाजी की तथा मिष्ठान वितरण किया। खुशी के जोश में कांंग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे गूंजे। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने उक्त मनोनयन के लिए कांंग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब सुनिश्चित हो गया है कि पूरे प्रदेश में कांंग्रेस एकजुटता के साथ वर्ष 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, सभासद सचिन आर्या, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय, पूर्व सभासद किशन लाल, महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, जिला महामंत्री राधा बिष्ट, गीता सैनी, जिला महासचिव गीता मेहरा, ललित सतवाल, अम्बीराम, अरविन्द रौतेला, नवीन कनवाल, विनोद कुमार, प्रदीप बिष्ट, दिनेश नेगी, राबिन भण्डारी, अख्तर हुसैन, मुकेश नेगी, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, पारितोष जोशी, महेश आर्या, भानु सिंह बिष्ट सहित दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।

बागेश्वर में जश्न मनाने कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

बागेश्वर: पूर्व सीएम हरीश रावत को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाए जाने से यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। एसबीआई तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान्न वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी को प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर व रंजीत दास को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंदिरा जोशी, लक्षमी धर्मशक्तू, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, राजेंद्र परिहार, रंजीत दास, विनोद पाठक, धीरज कोरंगा आदि मौजूद रहे।

गरुड़ वरिष्ठ कांग्रेसी भैरवनाथ टम्टा के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, रतन सिंह किरमोलिया, हीरा पटवाल, हीरा सिंह नेगी, सजन कुमार, सुनील पांडेय तथा रामलाल आदि मौजूद रहे।
कपकोट में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गड़िया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने हरीश रावत को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाने से जहाँ कांग्रेस मजबूत होगी। वहीं 2002 की तरह कांग्रेस पूरे प्रदेश में अपनी जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिंष्ट, नील कमल जोशी, भूपेश ऐठानी, भुवन शाही, उमेश जोशी, गोविंद ऐठानी, अर्जुन भट्ट, जंगदीश पूरी आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments