HomeBreaking Newsचिड़ियाघरों व टाइगर रिजर्व में Entry Fee को लेकर आया नया शासनादेश,...

चिड़ियाघरों व टाइगर रिजर्व में Entry Fee को लेकर आया नया शासनादेश, पढ़िये ख़बर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

Entry Fees For Jim Corbett National Park – नैनीताल चिड़ियाघर व रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व सहित प्रदेश के समस्त टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क, वन्यजीव अभ्यारण्य, कंजर्वेशन रिजर्व, चिड़ियाघर व नेशनल पार्क में अब 12 साल तक के बच्चों को फ्री एंट्री मिलेगा। इसको लेकर शासन स्तर पर नया शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Director of Corbett Tiger Reserve नरेश कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क, वन्य जीव अभ्यारण्य, Conservation Reserve, चिड़ियाघर, national park में 12 साल तक के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। आयु की सत्यता जांच हेतु आईडी दिखानी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में अब जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सभी टूरिस्ट जोनों में 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों को नियम अनुसार फ्री एंट्री मिलेगी।

उम्मीद है कि इस नए शासनादेश से प्रसिद्ध जिम कार्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park)/ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (Corbett Tiger Reserve) सहित समस्त टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इसकी घोषणा 14 अक्टूबर 2021 को कर दी थी, जबकि इस घोषणा के क्रियान्वयन को अपर प्रमुख वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन की ओर से 17 नवंबर 2021 को प्रस्ताव पेश हुआ था। 07 मार्च, 2022 को वित्त विभाग की ओर से इसकी सहमति प्रदान की गई, जिसके बाद शासन की ओर से इस संबंध में निर्णय लिया गया और अब शासनादेश भी जारी हो गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments