HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज:ब्रिटेन में सामने आया कोरोना का नया रूप, पहले से ज्यादा...

ब्रेकिंग न्यूज:ब्रिटेन में सामने आया कोरोना का नया रूप, पहले से ज्यादा घातक,कई देशों की हवाई सेवा बंद, भारत में आपात बैठक

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। एक ओर कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन आने की उम्मीदों के बीच कोरोना के एक नए प्रकार ने चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आया है, जो काफी खतरनाक है। इसके बाद यूरोप के कई देशों ने यूके जाने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी है। अब भारत में भी ऐसी ही मांग उठने लगी है। सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर ट्वीट किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर ट्वीट किया है। केजरीवाल ने लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के नए स्ट्रेन से हलचल है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। ऐसे में भारत सरकार को यूके की सभी फ्लाइट बैन करनी चाहिए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना की नई स्ट्रेन की खबर चिंताजनक है। भारत सरकार को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और यूके, अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली फ्लाइट तुरंत बैन करनी चाहिए।
राजस्थान के सीएम ने लिखा कि भारत को अन्य देशों के साथ भी किसी तरह की मूवमेंट पर सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही अगर वायरस के नए स्ट्रेन का कोई मामला आता है, तो मेडिकल एक्सपर्ट को तैयार रहना चाहिए।
ब्रिटेन में सामने आए कोरोना के इस नए रूप को लेकर अब भारत में भी मंथन शुरू हो गया है। सोमवार को निर्माण भवन में ज्वाइंट मॉनिटिरिंग ग्रुप की बैठक हो रही है, जो इस नए स्ट्रेन पर चर्चा करेगी और तैयारियों को परखेंगी।
हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि अभी से ही इसको लेकर पैनिक नहीं फैलाना चाहिए। हमारे वैज्ञानिक इसपर नजर बनाए हुए हैं।
ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन VUI-202012/01 मिला है, जिसके बाद विज्ञान जगत में हलचल तेज है। ब्रिटेन ने भी अपने यहां सख्ती को बढ़ा दिया है। जबकि फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड समेत यूरोप के कई देशों ने यूके की फ्लाइट पर ही बैन लगा दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोरोना के इस नए स्ट्रेन पर अध्ययन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments