HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मेडिकल कालेज पहुंचे नवागत डीएम, जानकारियां लीं, निर्देश दिए

अल्मोड़ा: मेडिकल कालेज पहुंचे नवागत डीएम, जानकारियां लीं, निर्देश दिए

👉 बेस अस्पताल में ओपीडी बढ़ाने पर ध्यान दें: अंशुल सिंह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह आज पांडेखोला स्थित सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज के संचालन और इसके अधीन संचालित बेस अस्पताल के बारे में जानकारियां लेते हुए जरूरी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ, फैकल्टी, अध्ययनरत स्टूडेंट, बेस अस्पताल की ओपीडी इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारियां लीं और प्राचार्य को निर्देश दिए कि बेस अस्पताल में ओपीडी के कार्य निर्धारित समय पर नियत रहे। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी बढ़ाने पर ध्यान फोकस करने को कहा। साथ ही कहा कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं और संसाधनों का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार समेत चिकित्सक मौजूद रहे।
व्यवस्थाएं चौकस रखने के निर्देश

अल्मोड़ा: दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा एवं सेहत के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये है कि 108 एम्बुलेंस सेवा, चिकित्सालयों के आपातकालीन वार्ड, ट्रामा और बर्न यूनिट तथा ब्लैड बैंक समेत सभी आपतकालीन सेवाऐं 24 घन्टे तत्पर रखी जाएं। पर्व के दौरान आपातकालीन कवरेज के लिए अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती एवं डयूटी रोस्टर तैयार कर लिया जाय। उन्होंने पटाखा बाजारों के संचालन के लिए भी संबंधितों को निर्देश दिए कि पटाखा बाजार नियमों के तहत ही लगाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि पटाखा बाजारों को निर्धारित स्थानों पर ही लगाया जाए। वहीं अग्निशमन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा, एसडीएम सदर संजय कुमार, सीओ जीडी जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, अग्निशमन अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पेयजल टैंकों की सफाई हो

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में पेयजल टैंकों की सफाई नहीं होने संबंधी शिकायतों पर संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि जिले में वर्षा के मौसम के पश्चात पेयजल टैंकों की सफाई नहीं होने के कारण दूषित जल की आपूर्ति संबंधी शिकायतें संज्ञान में आई हैं। जिससे जनता को जल जनित रोगों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि यह स्थिति जनहित में उचित नहीं है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन टैंकों कि सफाई नहीं हुई है, उन टैंकों की सफाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही विभागीय पेयजल टैंकों की सफाई की नवीनतम तिथि अंकित करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
दीपावली की शुभकामनाएं दीं

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपदवासियों को धनतेरस, दीपावली तथा भैय्या दूज के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं हैं। शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली के इस त्यौहार पर प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी लोगों, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। त्यौहार को भाई चारे के साथ सुरक्षात्मक तरीके से मनाएं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments