HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्मृति शिक्षा संस्थान में धूमधाम से मनाई...

अल्मोड़ा: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्मृति शिक्षा संस्थान में धूमधाम से मनाई गई नेताजी की जयंती

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, अल्मोड़ा : दुगालखोला स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्मृति शिक्षा संस्थान में आज महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में अत्यंत श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने नेताजी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। पूरा परिसर “जय हिन्द” और “नेताजी अमर रहें” के नारों से गुंजायमान रहा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

युवाओं को दी प्रेरणा: “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा”

समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के अध्यक्ष दयाकृष्ण काण्डपाल ने अपने संबोधन में कहा:

“नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन त्याग, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की जीती-जागती मिसाल है। आज के युवाओं को उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”

कार्यक्रम का सफल संचालन अभिनव मिश्रा द्वारा किया गया। वक्ताओं ने आज़ाद हिन्द फ़ौज के गठन और नेताजी के ऐतिहासिक संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया।

आस्था मैजिक ग्रुप ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

इस वर्ष समारोह का मुख्य आकर्षण आस्था मैजिक ग्रुप द्वारा प्रस्तुत ‘मैजिक शो’ रहा। इस शो के माध्यम से देशभक्ति पर आधारित विभिन्न संदेश और प्रस्तुतियां दिखाई गईं, जिसे उपस्थित दर्शकों और छात्र-छात्राओं ने खूब सराहा।

समारोह में मुख्य रूप से आनन्द सिंह रावत, प्रेमा देवी, भगवती काण्डपाल, जानकी काण्डपाल, प्रेम लटवाल, सुन्दर सिंह, पूरन सत्वाल, दीवान सिंह, हरीश काण्डपाल, राजेन्द्र प्रसाद, नवीन बिष्ट सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments