HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : नेपाल घूमने गए तीन भारतीय युवकों पर चलाई नेपाल...

ब्रेकिंग न्यूज : नेपाल घूमने गए तीन भारतीय युवकों पर चलाई नेपाल पुलिस ने गोली, एक की मौत, एक लापता, एक सुरक्षित लौटा

ADVERTISEMENTS

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत से लगे भारत-नेपाल सीमा से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल भारत से नेपाल घूमने के लिए गए तीन युवकों की नेपाल पुलिस से झड़प हो गई। नेपाल पुलिस ने उन पर गोली चला दी। इस घटना में एक भारतीय युवक की तो मौत हो गई जबकि दूसरा लापता है। तीसरा युवक किसी तरह बचते बचाते भारत की सीमा में लौट आया है। घटना के बाद से इंडो—नेपाल सीमा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
दैनिक नवभारत टाइम्स ने यह खबर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पीलीभीत के तीन युवक सीमा पार कर नेपाल घूमने गए थे। जहां पर किसी बात पर भारतीय नागरिकों की नेपाल पुलिस की बहस हो गई। इस पर नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिकों पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक भारतीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका शव नेपाल के अस्पताल में है। वहीं, एक युवक अपनी जान बचाकर भारत की सीमा में आ गया। तीसरे युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि तीन युवक नेपाल गए हुए थे। जहां पर उनकी नेपाल पुलिस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर नेपाल पुलिस ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक युवक भारत की सीमा में आ चुका है। तीसरे युवक अभी लापता है। जिसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल बॉर्डर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। जिससे किसी भी तरह का बॉर्डर पर माहौल न बिगड़े और शांति व्यवस्था बनी रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments