HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: नेहरू युवा केंद्र के स्वच्छ भारत कार्यक्रम का श्रीगणेश, 31...

Bageshwar News: नेहरू युवा केंद्र के स्वच्छ भारत कार्यक्रम का श्रीगणेश, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नेहरू युवा केंद्र ने स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 31 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। शुक्रवार को मंडलसेरा और श्रीनौला धारे की सफाई की। इस दौरान लोगों से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।

स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डा. जितेंद्र तिवारी ने किया। उन्होंने युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के 744 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। गांव, मोहल्ले, रास्तों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिक स्थान, पंचायत, मंदिर परिसर, स्मारक, बस अड्डा आदि स्थानों पर सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक अवशिष्ट कचरा को एकत्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा इस देश के भविष्य हैं।

युवा क्लबों, संगठनों, महिला समूहों को इसका जिम्मा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की विश्व में अपनी अलग पहचान बनेगी। कार्यक्रम सहायक भक्तदर्शन बिष्ट ने कहा कि जिले से 5484 किलोग्राम अवशिष्ट कचरा एकत्र करने का लख्य है। जिसे नामित नोडल अधिकारी के निर्देश पर नष्ट किया जाएगा। इस दौरान हिमांशु पांडे, काशनी आगरी, योजना आर्य, आयुष कुमार, कंचन आर्य, जयदीप कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments