HomeUttarakhandAlmoraमोटर मार्गों को लिंक किए जाने की दरकार, कैबिनेट मंत्री ने किया...

मोटर मार्गों को लिंक किए जाने की दरकार, कैबिनेट मंत्री ने किया पत्र अग्रसारित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा के अध्यक्ष आनन्द सिंह बोरा के पत्र का संज्ञान लेते हुए जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दो मोटर मार्गों को स्वीकृत मोटर से लिंक करने हेतु लोनिवि मंत्री को अग्रसारित कर दिया है।

मंत्री पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना बिशन सिंह चुफाल द्वारा लोनिवि मंत्री को अग्रसारित किये गये पत्र में कहा गया है कि गत 02 सितंबर, 2021 के पत्र को मूल रूप में संलग्न किया गया है। जिसमें जागेश्वर विधान सभा क्षेत्र में ग्राम सभा खोला-आरतोला से गुनाई जिनाड़ स्वीकृत मोटर मार्ग को और 04 किमी जिनाड़ हरज्यू मंदिर तक खोला चामी स्वीकृत मोटर मार्ग से लिंक किए जाने हेतु अनुरोध किया गया है।

कैबिनेट मंत्री चुफाल ने लोनिवि मंत्री से आग्रह किया कि कृपया वह आनन्द सिंह बोरा के पत्र पर विचार कर जागेश्वर विधान सभा क्षेत्र में ग्राम सभा खोला-आरतोला से गुनाई जिनाड़ स्वीकृत मोटर मार्ग को और 04 किमी जिनाड़ हरज्यू मंदिर तक खोला चामी स्वीकृत मोटर मार्ग से लिंक किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित का कष्ट करें। अग्रसारित किये गये इस पत्र की प्रतिलिपि आनन्द सिंह बोरा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा को भी भेजी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments