HomeDelhiराष्ट्रीय राजधानी शीतलहर की गिरफ्त में, मौसम विभाग ने जारी किया रेड...

राष्ट्रीय राजधानी शीतलहर की गिरफ्त में, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली| दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने पर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दिल्ली में उत्तर- पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से आज लोधी रोड़ पर न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कई पर्वतीय क्षेत्रों से नीचे रहा। इस तरह दिल्ली में आज सुबह सीजन की सबसे सर्द सुबह रही और राजधानीवासियों को हाड कपाने वाली सर्दी से दोचार होना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग का कहना है कि भारत के उत्तर- पश्चिमी और मध्य एवं पूर्वी भारत में अगले दो-तीन दिनों में अत्यधिक घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली के पालम में यह 25 मीटर तो सफदरजंग में 50 मीटर की दृश्यता रिकॉर्ड की गयी है।

ठंड के मद्देनजर दिल्ली एयरपोर्ट ने सभी यात्रियों को भी अलर्ट कर दिया है। हवाई अड्डा अधिकारियों का कहना है कि अभी तो सभी उड़ाने सुचारू रूप से चल रही हैं, लेकिन आने वाले समय में दृष्यता कम होने के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है। गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार के बीच करीब 100 उड़ानें देरी से संचालित हुईं वहीं कुछ उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments