HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : नशे के प्रति जागरूकता को स्टेडियम से रोसिला तक...

हल्द्वानी न्यूज : नशे के प्रति जागरूकता को स्टेडियम से रोसिला तक निकाली साइकिल रैली

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और सोनू साइकिल द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को जागरूक करने की बात कही। नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई इस साइकिल रैली में प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

युवाओं में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने और अपने शरीर के प्रति स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल रैली की हर किसी ने सराहना की। आयोजक रक्षित आहूजा ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और सोनू साइकिल के तत्वाधान में आयोजित इस साइकिल रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, साईकल रैली गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम से रोसिला तक हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments