AlmoraUttarakhand

अल्मोड़ा: देश के विकास में अहम् भूमिका निभाएगा नारी शक्ति वंदन बिल— मोहनी कनवाल


👉 वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने बिल पास होने पर जताई खुशी, आभार जताया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत की पूर्व सदस्य मोहनी कनवाल ने नये संसद भवन में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बिल महिला सम्मान तो बढ़ायेगा ही, साथ ही देश में विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अल्मोड़ा के खत्याड़ी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेत्री मोहनी कनवाल ने संसद में महिला आरक्षण संबंधी बिल पारित कराने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब राज्यों की विधानसभाओं व लोकसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित रहेंगी और इससे देश में महिलाओं का मान—सम्मान बढ़ेगा। यह बिल महिला सशक्तिकरण में बेहद सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बिल समाज व देश के विकास में भी अहम् भूमिका निभाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती