HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सहकारिता के क्षेत्र में विशेष स्थान रखते थे नरेंद्र मानस,...

अल्मोड़ा : सहकारिता के क्षेत्र में विशेष स्थान रखते थे नरेंद्र मानस, आकस्मिक निधन पर भाजपा ने जताया शोक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिला सहकारी बैंक उधमसिंहनगर के अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मानस के आकस्मिक निधन पर जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा बागेश्वर के निदेशक मंडल, भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दु:ख प्रकट किया और उनके परिवार के लिए गहरी संवेदना प्रकट करी। जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा बागेश्वर के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि स्व नरेंद्र मानस सहकारिता के क्षेत्र में विशेष स्थान रखते थे। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं को आम नागरिक, किसान, व्यापारी तक पहुंचाने का कार्य किया। वो मृदुभाषी और लोगो को अपने संग जोड़ने वाले व्यक्ति थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि नरेंद्र मानस भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे और उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलेगी। शोक व्यक्त करने वालो जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम शाही, जिला सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट, घनश्याम जोशी, नरेंद भंडारी, हृदेश मेहरा, गणेश नायक, रघुवर दफौटी, गोविंद सिंह, कमल बहुगुणा, मधुबाला, अनिला पन्त, पुष्पा बिष्ट, बैंक के जीएम नरेश चन्द्र के अतिरिक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के जिले के महामंत्री महेश नयाल, मनोज जोशी, राहुल वोहरा, रोहित साह, अमित साह, शैलेन्द्र साह, नरेंद्र प्रसाद, चन्दन लटवाल, ललित बिष्ट, पंकज बिष्ट, पुनम पालीवाल, हरीश कनवाल, राहुल खोलिया,संजय अग्रवाल, दीपक वर्मा, विकास कन्नौजिया, दीप्ति सोनकर, रीना वर्मा, राधिका जोशी, निर्मला जोशी, इंदुप्रभा जोशी, लीला बोरा, लता पांडे, विद्या बिष्ट, किरण पंत, बिना नयाल, चंद्रा जोशी, लक्की वर्मा आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments