HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : ननस्यारी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट...

अल्मोड़ा न्यूज : ननस्यारी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट व ब्लॉक प्रमुख किरौला ने किया उद्घाटन

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी द्वाराहाट
कैड़ा क्रिकेट कलब बिंता के तत्वाधान में स्थानीय खेल मैदान में ननस्यारी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज मुख्य अतिथि ​पूर्व विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट और ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट दीपक किरौला ने किया। पूर्व विधायक बिष्ट ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंंने अपने संबोधन में आयोजन से जुड़े लोगों की भरपूर सराहना की तथा टीमों के समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ​बिना हार—जीत की परवाह किए टीम भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने क्रिकेट क्लब से जुड़े समस्त सहयोगियों व आयोजकों के प्रयासों की भरपूर सराहना की। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन कैड़ा, कोषाध्यक्ष दीपक कैड़ा, सचिव राहुल कैड़ा सहित क्षेत्र के समस्त जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। मैच के अम्पायर बलवंत कैड़ा, देबू बिष्ट, स्कोरर हर्षित कैड़ा, नवीन कैड़ा आदि भी उद्घाटन अवसर पर उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments