HomeHimachalनालागढ़ न्यूज : एचआरटीसी के एमडी के पक्ष में आया हिमाचल परिवहन...

नालागढ़ न्यूज : एचआरटीसी के एमडी के पक्ष में आया हिमाचल परिवहन मजदूर संघ, बोले- साजिश करने वालों को आंदोलन से देंगे जवाब

ADVERTISEMENTS

नालागढ़। हिमाचल पथ परिवहन के प्रबंध निदेशक के खिलाफ अभद्र भाषा व भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के सोशल मीडिया चर चल रही पोस्टों का बीएमएस से संबद्ध हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ ने सख्त विरोध किया है।
यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन वर्मा ने कहा कि यह काम वे लोग कर रहे हैं जो स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

उन्होंने कहा कि जो निगम के प्रबंध निदेशक के बारे में निराधार आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वे अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए प्रबंध निदेशक के विरुद्ध षड्यंत्र करने व उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे https://chat.whatsapp.com/
FdXfaGaJxHuIJXXUxifzRb

कर्मचारी नेताओं ने ऐसे स्वयंभू एवं भ्रष्टाचार में लिप्त स्वार्थी तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह अपनी घटिया प्रवृत्ति से बाज नहीं आते तो पूरे प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी एक बड़ा आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम संघ के सदस्यों ने सरकार से आरोपी शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

बीबीएन न्यूज : दून के पूर्व विधायक राम कुमार ने कृषि बिलों के विरोध में केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments