HomeAccidentगर्जिया मंदिर दर्शन के लिए आए थे पांच दोस्त, कोसी नदी में...

गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए आए थे पांच दोस्त, कोसी नदी में डूबने से दो की मौत

नैनीताल/रामनगर | नैनीताल जिले के रामनगर से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां गर्जिया मंदिर दर्शन (Girija Devi Temple) करने आए पांच युवकों में से दो की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार सुबह मुरादाबाद के रहने वाले आशीष ठाकुर, सूरज यादव, आदित्य, हिमांशु सिंह व इमरान आई10 कार संख्या यूपी-21बीएस-3082 से रामनगर के गर्जिया मंदिर (Garjiya Temple of Ramnagar) घूमने आए थे।

वह यहां दोपहर के समय वे मंदिर के पीछे कोसी नदी में बने गहरे कुंड में नहाने चले गए। नहाते समय सूरज यादव व आशीष ठाकुर गहरे कुंड में डूब गए। जिनको मौके पर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं बच सके।

मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु व पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को गहरे कुंड से बाहर निकाला और रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गर्जिया चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

My11Circle पर बागेश्वर के दीपक राठौर बने लखपति, जीते 52 लाख

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments