HomeBreaking Newsनैनीताल ब्रेकिंग : यहां संदिग्ध परिस्थितियों में पर्यटक की मौत, एक माह...

नैनीताल ब्रेकिंग : यहां संदिग्ध परिस्थितियों में पर्यटक की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। यहां नैनीताल पत्नी के साथ घूमने आए पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे स्वजन युवक को हार्ट का मरीज बता रहे हैं। मगर चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ही मौत के कारणों का पता लगने की बात की जा रही है। युवक की शादी को अभी एक माह भी नहीं हुआ था।

जानकारी के अनुसार टांडा बांदली रामपुर निवासी 30 वर्षीय तजमुल हसन अपनी पत्नी कोसर जहां के साथ शनिवार को घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे। इधर वह मल्लीताल स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह तड़के अचानक तजमुल की तबीयत बिगड़ गई। काफी देर तक हालत नहीं सुधरने के बाद पत्नी ने होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी।

आनन-फानन होटल कर्मी युवक को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि रिश्तेदार युवक को हार्ट का मरीज बता रहे है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा। इधर कोतवाली पुलिस ने युवक का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवक की मौत के बाद हल्द्वानी और रामपुर से उसके रिश्तेदार नैनीताल पहुंच गए है। फिलहाल युवक की पत्नी को उसकी मौत की जानकारी नहीं दी गयी है। पत्नी ने बताया कि बीते माह 15 नवंबर को ही उनकी शादी हुई थी। जिसके बाद वह पहली बार घूमने के लिए नैनीताल आए थे। सुबह 3:30 बजे बुखार और बेचैनी महसूस होने पर होटल कर्मचारियों की मदद से पति को अस्पताल पहुंचाया गया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments