HomeUttarakhandNainitalभारी बारिश के बीच नैनीताल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, यह मार्ग...

भारी बारिश के बीच नैनीताल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, यह मार्ग बंद

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | राज्यभर में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, इस बीच बड़ी खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है। नैनीताल जिले में देर रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तो वहीं कई जगहों पर मलबा आने के कारण मार्ग अवरूद्ध (बंद) हो गया है। इन सबके बीच नैनीताल पुलिस ने जनता को सुरक्षित एवं सतर्क रहने की अपील की है।

नैनीताल जिले में यह मार्ग बंद – नैनीताल पुलिस

👉 बेतालघाट से भुजान (चडयूला) मार्ग पत्थर गिरने की वजह से बंद है।
👉 बेतालघाट से रामनगर मार्ग रोड धसने के कारण ओखलढुंगा के पास बंद है।
👉 बेतालघाट से मोहन मार्ग सिमतिया के पास बंद है।
👉 बेतालघाट से खैरना (सिमलखा) मार्ग खुला है।
👉 बेतालघाट से भुजान (बर्धो) मार्ग काली पहाड़ी पर पत्थर गिरने की वजह से बंद है।

भारी बारिश के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस की सम्मानित जनता से अपील

लगातार बारिश होने पर संवेदनशील इलाकों मुख्यतः मुक्तेश्वर, भवाली, नैनीताल, रामनगर, बेतालघाट, चोरगलिया तथा काठगोदाम, खनस्यू में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं पर राजमार्गों में कटाव, अवरोध उत्पन्न होने तथा पहाड़ी क्षेत्र में नदी नालों के जलस्तर में अत्यधिक वृद्वि एवं बहाव होने की सम्भावना है। आगे पढ़ें…

🔷 नदी व नालों के समीप बस्तियों तथा भवनों में निवास कर रहे लोग कृपया सावधान रहकर समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जाए।

🔷 जनपद नैनीताल में यात्रा के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करें। अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर ही ठहर जाए।
🔷 किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आस-पास न रुके।

🔷अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
🔷 आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।

🔷 एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को मय आपदा उपकरणों के तैयारी हालत में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इन बातों का अवश्य पालन करें और विशेष सावधानियां बरतें।

फलों के राजा आम को खाने के फायदेClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments