HomeUttarakhandNainitalनैनीताल, पंचायत चुनाव : मतदाताओं में दिख रहा गजब का उत्साह

नैनीताल, पंचायत चुनाव : मतदाताओं में दिख रहा गजब का उत्साह

ADVERTISEMENTS

चार विकासखंडों के 522 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से चल रहा मतदान

दोपहर 02 बजे तक जनपद नैनीताल में औसत मतदान 49.61 %

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के तहत जनपद नैनीताल में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। जिले के चार विकासखंड भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग एवं रामनगर के कुल 522 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था।

पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग ले रहे हैं। निर्वाचन की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निर्बाध एवं निष्पक्ष बनाए रखने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव और डूंगरपुर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व व्यवस्था की समीक्षा की।

90 वर्षीय दंपति ने निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी

हल्दूचौड़। 90 वर्षीय दंपति श्री लीलाधर उप्रेती एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बसंती देवी, ग्राम हल्दूचौड़ दीना के निवासी, ने आज प्राथमिक विद्यालय दीना (हल्दूचौड़) स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्नत आयु के बावजूद उनका उत्साह सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

वहीं, 90 वर्षीय ईश्वरी दत्त बुधलाकोटी द्वारा खमारी बूथ पर अपना मत डाला गया। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुरपाताल में 85 वर्षाय दिवान राम ने मतदान किया। सिलचंद खोलिया आयु 82 तथा बहादुर सिंह सतवाल आयु 95 भी मतदान करते देखे गए।

दोपहर 12 बजे तक कुल चार विकासखंडों में 31.998 प्रतिशत मतदान हुआ। भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर स्थित मतदान केंद्रों में सभी जगह सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी गई। रामनगर को छोड़ तमाम मतदान केंद्रों में पुरुष मतदाता महिला मतदाता की अपेक्षा कम देखे गए। समाचार लिखने तक दोपहर 02 बजे तक जनपद नैनीताल में औसत मतदान 49.61 हो चुका था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments