HomeUttarakhandNainitalनैनीताल ब्रेकिंग : आंगन में खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को गुलदार...

नैनीताल ब्रेकिंग : आंगन में खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। यहां चोपड़ा ज्योलीकोट के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही 5 वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के चोपड़ा ज्योलीकोट के ग्राम दांगड निवासी मोहन सिंह की 5 वर्षीय पुत्री राखी घर के आंगन में खेल रही थी। शाम 6 बजे घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्ची को शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा। तभी परिजनों को पता चल गया। परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए बालिका को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया।

गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बीते दो माह पूर्व भी आम पड़ाव में एक बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है, ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की वन विभाग से मांग की है।

राहत की खबर (हल्द्वानी) : गौलापुल से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू

मुंबई लौटे रणवीर और दीपिका पादुकोण, लंच में खाया भट्ट के डुबके, बड़ी की सब्जी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments