HomeBreaking Newsनैनीताल : डीएम वंदना सिंह ने किया फ्लैट्स मैदान का स्थलीय निरीक्षण

नैनीताल : डीएम वंदना सिंह ने किया फ्लैट्स मैदान का स्थलीय निरीक्षण

ADVERTISEMENTS

मैदान के सदृढ़ीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने फ्लैट्स मैदान, नैनीताल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कार्यदाई संस्था RWD के ईई को फ्लैट्स मैदान में जल भराव की समस्या से समाधान के लिए उसका समतलीकरण करने के निर्देश दिए और यह कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने कहा फ्लैट्स मैदान में विभिन्न खेलों के प्रतिभागियों द्वारा अभ्यास किया जाता है। यहां बजरी डालने से पूर्व उसके आकार आदि के लिए खेलने वाले बच्चों से फीडबैक प्राप्त कर लिया जाय, ताकि मैदान खेलों हेतु उपर्युक्त और बेहतर हो सके।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग वाल पर लगी रस्सी की भी सुरक्षा के दृष्टिगत बीच-बीच में जांच कर ली जाए। खेल विभाग को रॉक क्लाइंबिंग वॉल के लिए प्रशिक्षक नियुक्त कर सुरक्षा उपकरणों, मैट, हेलमेट आदि की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।

झील के व्यू व सौंदर्यता को रखें दृष्टिगत

उन्होंने कहा नैनीताल झील के व्यू व सौंदर्यता को दृष्टिगत रखते हुए मैदान में कार्य कराया जाए। मैदान परिसर में लाइटिंग की उचित व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय बच्चों तथा खिलाडियों से भी वार्ता कर खेल प्रतिभाओं को विकसित किए जाने हेतु समस्त स्तरीय सुविधाएं मैदान में उपलब्ध करायें जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

बच्चों के द्वारा बैडमिंटन कोर्ट में लाइटिंग, synthetic कोर्ट की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संबंधित को बैडमिंटन कोर्ट हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराए जाने निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा pavilion भवन का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल उक्त स्थानो की संपूर्ण सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।

मैदान के आसपास विद्युत लाइन तथा केबल लाइन को सुव्यवस्थित करने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि फ्लैट्स मैदान एक ऐतिहासिक मैदान है तथा नैनीताल शहर का अभिन्न अंग है जिसके सुदृढ़ीकरण में किसी प्रकार की लापरवाही ना होने दी जाये तथा निर्धारित समयावधि में उक्त कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाज़िश खलीक, ईई पीडब्ल्यूडी रत्नेश सक्सेना, आरईएस के के जोशी, ईओ नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments