HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : डीएम ने जारी किए 28 लाख, होगा सीवरेज-पेयजल लाइनों के...

नैनीताल : डीएम ने जारी किए 28 लाख, होगा सीवरेज-पेयजल लाइनों के मरम्मत का कार्य

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता नैनीताल नगरीय सीवरेज योजना के सम्बन्ध में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

शहर की सीवरेज व पेयजल लाइनों के मरम्मत के लिए 28 लाख जारी

डीएम गर्ब्याल ने नैनीताल नगर के अन्तर्गत सीवर लाइनों की साफ-सफाई हेतु रूपये 12 लाख तथा नगरीय पेयजल योजना में पेयजल लाइनों के लीकेज की यथाशीघ्र मरम्मत हेतु 16 लाख की धनराशि अन्टाइड फंड से जारी की। उन्होंने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान विपिन कुमार चौहान को शीघ्र ही इन योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

बैठक में अधिशासी अभियंता जलसंस्थान विपिन कुमार चौहान ने बताया कि सीवर लाइन के मेनहोल चैम्बरों में स्थानीय लोगों के द्वारा कचरा, सीमेंट के कट्टे आदि डालने से सीवर लाइन बन्द हो जाती है जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन संवदेनशील इलाकों पर मैनहोल हैं वहां पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर मॉनिटरिंग की जाए। इसके साथ ही सीवर लाइनों की साफ-सफाई के लिए सर्वे कर शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि शहर की पुरानी सीवर लाइनें जो जीणशीर्ण हो चुकी है उनका भी सर्वे कर आंगणन/प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जो भी योजनायें बनाई जांए वह भविष्य देखते हुए बनाई जांए ताकि उनके परिणाम दूरगामी हों।

27 क्षतिग्रस्त एवं नए मैनहोल चैम्बरों के निर्माण के लिए 9 लाख 75 हजार के प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए गए।

सुधारीकरण के लिए शासन को भेजे 3.5 करोड़ के प्रस्ताव

बैठक में नैनीताल नगरीय सीवरेज योजना के तत्काल सुधारीकरण किये जाने हेतु रूपये 3.5 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गये है जिसके अन्तर्गत नेशनल होटल के सामने 200 एमएम व्यास की 10 मीटर पुरानी लाइन को मेंटेनेंस जोडे़ जाने हेतु लागत 60 हजार, ब्रसाईड स्कूल के समीप 150 एमएम व्यास की 48 मीटर सीवर लाइन लागत 1.50 लाख, सात नम्बर रामलीला ग्राउन्ड के नीचे दीप जोशी के घर के पास 150 एमएम व्यास की 25 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 55 हजार, स्टाफ हाउस में शंकर एवं जगन्नाथ के घर के समीप 150 एमएम 28 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 62 हजार, ताराहॉल में किशोरी लाल के घर के पास 150 एमएम व्यास की 50 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 1 लाख 10 हजार,

रायल होटल कम्पाउन्ड में 150 एमएम व्यास की 25 मीटर क्षतिग्रस्त लाइन हेतु 56 हजार, फांसी गधेरे में पम्पगृह परिसर में सीवर ओवरफ्लो को रोके जाने हेतु 30 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 67 हजार, एसएसपी कार्यालय के समीप 75 मीटर सीवर लाइन हेतु 33 हजार, बीडी पाण्डे चिकित्सालय परिसर में सीवर ओवरफ्लो को रोके जाने हेतु 60 मीटर नई सीवर लाइन बिछाने हेतु 1 लाख 52 हजार,सात नम्बर ओके लॉज कम्पाउन्ड में 56 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 1 लाख 24 हजार,

तारा हॉल में न्यू भारत होटल में लीला निवास के समीप 180 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 5 लाख 4 हजार, जू रोड में गुरू निवास के समीप चडडा बिल्डिंग से पलडिया आवास तल्लीताल 140 मीटर क्षतिगस्त सीवर लाइन हेतु 3 लाख 92 हजार तथा नई सीवर लाइन बिछाये जाने हेतु डामरीकरण, रोड कटिंग एवं पुनर्निमार्ण हेतु 9 लाख 17 हजार के प्रस्ताव भेजे गए साथ ही शहर में 27 क्षतिग्रस्त एवं नये मैनहोल चैम्बरों के निर्माण के लिए 9 लाख 75 हजार के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गये।

जिलाधिकारी ने कहा वर्षाकाल में जहां पर सीवर लाइन में वर्षा का पानी आने से सीवर बाहर निकल जाता है उन स्थानों को चिन्हित कर शीघ्र रविवार से ही कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को दिये।

बैठक में अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक गुप्ता, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान विपिन कुमार चौहान, सहायक अभियंता जलसंस्थान डीएस बिष्ट, कनिष्ठ अभियंता जलसंस्थान शाने आलम, परियोजना अभिंयता डीएडीए सीएम साह, सहायक अभियंता सिचाई डीसी सती के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रामनगर : कोसी बैराज क्षेत्र में 14 फिट लंबे इस अजगर को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments