HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : रोपा गांव में शव मिलने से हड़कंप, नहीं हुई शिनाख्त

नैनीताल : रोपा गांव में शव मिलने से हड़कंप, नहीं हुई शिनाख्त

नैनीताल | यहां बेतालघाट क्षेत्र के रोपा गांव में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर नायब तहसीलदार और थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बेतालघाट बाजार से करीब 4 किलोमीटर दूर रोपा गांव के ऊपर सड़क किनारे खेतों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। पास के मकान की महिला ने सायं तीन बजे जब देखा तो इसकी सूचना ग्रामप्रहरी रेवाधर को दी।

ग्राम प्रहरी ने अज्ञात शव मिलने की सूचना बेतालघाट थाने व तहसील में दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार कुंदन पूरी व थानाध्यक्ष मनोज नेयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति को पहले कभी नहीं देखा। आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना भिजवाई गई पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक आशा सक्सेना के अनुसार मामले की जांच शुरु कर दी गई है। शिनाख्त के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड : एसपी ने किए पुलिस कर्मियों के तबादले Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments