HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : मेहंदी रस्म में डांस कर रही दुल्हन की मौत, परिवार...

नैनीताल : मेहंदी रस्म में डांस कर रही दुल्हन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नैनीताल | दिल्ली से बेटी की शादी करने भीमताल के नौकुचियाताल आए परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, शनिवार शाम रिजॉर्ट में मेहंदी समारोह कार्यक्रम के दौरान दुल्हन की मौत हो गई।

भीमताल पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका स्थित सेकटर 6 केबी 28 आदर्श आर्य अपार्टमेंट निवासी डॉ. संजय कुमार जैन अपनी 28 वर्षीय बेटी श्रेया जैन की शादी के लिए परिजनों और कुछ खास मित्रों के साथ भीमताल के नौकुचियाताल स्थित एक रिजॉर्ट में आए थे।

रविवार को शादी होनी थी। शनिवार शाम को रिजॉर्ट में मेहंदी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के लोग स्टेज पर डांस कर रहे थे। जिसमें श्रेया भी थी। वह डांस करते समय स्टेज पर बेहोश हो गई। उसे लेकर परिवार के लोग भीमताल सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने आशंका जताई कि हार्टअटैक की वजह से युवती की मौत हुई है। इधर बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन युवती के पिता डॉक्टर संजय कुमार जैन की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने का प्रार्थना पत्र भीमताल पुलिस को सौंपा गया। जिसके बाद युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक श्रेया जैन की शादी लखनऊ निवासी युवक से होनी थी, दोनों ही परिवारों के लोग रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। परिजन देर रात ही शव लेकर दिल्ली लौट गए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments