HomeBreaking Newsनैनीताल ब्रेकिंग : राजस्थान से आये युवक ने खुद को गोली मार...

नैनीताल ब्रेकिंग : राजस्थान से आये युवक ने खुद को गोली मार दे दी जान, यह है वजह

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज ख़बर आई है। यहां एक राजस्थान से आये युवक ने एक आवासीय परिसर के बाहर खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक का महिला से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, ठुकराये जाने पर आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया।

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को मल्लीताल क्षेत्र में गोपाल सदन के बाहर एक युवक ने खुद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मोबाइल और तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि नैनीताल के गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर युवक की लाश मिली है।

बताया गया है अनिल पांडे की पत्नी एक पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं और बच्चों के साथ रहती हैं। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया की मृतक की पहचान 25 साल के सौरभ पांडे पुत्र रामलखन पांडे के रूप में हुई है। यह युवक हनुमानगढ़ मार्केट, थाना सिंघानिया, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान का है। इधर एसएसपी पंकज भट्ट भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस के अनसार मृतक उक म्यूजिक एप पर महिला के साथ गत 04 वर्षों से संपर्क में संपर्क में था। इनके बीच फोन पर बातचीत भी होती थी। महिला ने कुछ माह पूर्व युवक को ब्लाक कर दिया था, जिसके बाद से युवक बहुत परेशान था। एसएसपी के अनुसार युवक गत दिवस महिला से मिला था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments