HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : नागेश दूबे बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश मीडिया...

हल्द्वानी न्यूज : नागेश दूबे बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रमोद शर्मा और राष्ट्रीय नियुक्ति समिति के अध्यक्ष पंडित महेश चंद्र शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता नागेश दुबे को उत्तराखंड का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव/सहप्रभारी पं. चिन्तामणि जोशी, प्रदेश संयोजक पं.भुवन चन्द्र गुणवंत, प्रदेश महामंत्री पं.एलडी पालीवाल व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजीव जोशी की अनुशंसा पर प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष जोशी, पं. जगदीश चन्द्र पालीवाल युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी पं.हरीश चंद्र डबराल की संस्तुति से राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ उत्तराखंड का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है । साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि आपके कुशल क्रिया कलापों से संगठन को औऱ अधिक गति मिलेगी।
नागेश दुबे वर्तमान में देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट,उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष और हल्द्वानी से प्रकाशित एक सांध्य दैनिक के महाप्रबंधक है। दुबे ने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री पंडित पवन शर्मा और राष्ट्रीय नियुक्ति अध्यक्ष पंडित महेश चंद्र शर्मा का विशेष धन्यवाद देते हुए महासंघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments