HomeUttarakhandबागेश्वर: प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे नगरकोटी, भव्य...

बागेश्वर: प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे नगरकोटी, भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा खरेही मंडल ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री पूरन नगरकोटी को भव्य स्वागत किया। उनके प्रदेश मंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

श्री नगरकोटी भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे हैं। उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में संयोजक अशोक बिष्ट ने कहा कि श्री नगरकोटी को संगठन में प्रदेश स्तर का दायित्व मिलना क्षेत्र का सम्मान है और इससे खरेही मंडल में भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम में श्री नगरकोटी को पद का दायित्व देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संगठन महामंत्री अजय कुमार, अध्यक्ष युवा मोर्चा शंशाक रावत, प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, रवि करायत, धीरेंद्र परिहार आदि ने भी प्रदेश पदाधकारियों का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments