HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिले में अब म्यूरल देंगे कुमाऊंनी संस्कृति की जानकारी, कलेक्ट्रेट...

Bageshwar News: जिले में अब म्यूरल देंगे कुमाऊंनी संस्कृति की जानकारी, कलेक्ट्रेट में लगे सुंदर म्यूरल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले के सार्वजनिक और पर्यटक स्थलों पर कुमाऊं की संस्कृति से ओतप्रोत 15 म्यूरल लगाए जाएंगे। जिसका शुभारंभ बुधवार को जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कलक्ट्रेट से किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह नवीन पहल मील का पत्थर साबित होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित किया जाएगा। जिसके लिए सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों पर कुमाऊं की संस्कृति से ओतप्रोत 15 म्यूरल लगाए जाएंगे। कहा कि जनपद पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि म्यूरल लगने से पर्यटक कुमाऊंनी संस्कृति से रूबरू होगा। वहीं युवा पीढ़ी भी अपनी संस्कृति को समझ सकेगी।

उन्होंने कहा कि जनपद को सुंदर बनाने व कुमांऊनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान में पांच म्यूरल उपलब्ध हुए हैं। 10 म्यूरल जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगे, जो सार्वजनिक स्थनों एवं पर्यटन स्थलों पर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि म्यूरल तैयार करने के लिए जिला योजना मद से 30 लाख, 16 हजार की धनराशि जारी की गई है। जिसे कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को उपलब्ध कराई गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments