नगर पालिकाध्यक्ष ने आवारा घूम रहे बीमार घोड़े का कराया इलाज, जांच में निकला कैंसर

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। नगर क्षेत्र में कई दिन से घूम रहे बीमार घोड़े के इलाज के लिए नगरपालिका अध्यक्ष हरीश दुबे आगे आये। उन्होंने घोड़े के चिकित्सक को बुलाकर घोड़े का इलाज कराया। नगरपालिका क्षेत्र में कई दिनों से एक बीमार घोड़ा घूम रहा था। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे की बीमार घोड़े पर नजर पड़ी तो उन्होंने कर्मचारियों की मदद से घोड़े को पालिका परिषद कार्यालय ले गए। इसके बाद पशु चिकित्सक डॉ. जितेंद्र पाल को बुलाकर उसका इलाज शुरू कराया। डॉ. पाल ने बताया कि घोड़े को पिनाइल ट्यूमर (कैंसर) है। इसकी एक सप्ताह बाद दोबारा जांच की जाएगी। अगर अच्छे नतीजे सामने आए तो इलाज आगे बढ़ाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने बताया कि घोड़ा आवारा घूम रहा था। इसके मालिक के बारे में पता नहीं चल सका। दुबे ने घोड़े का नाम बादल रखा है।
खो गया है पैन कार्ड? घर बैठे ऐसे बना सकते हैं डुप्लीकेट पैन नंबर, जाने पूरा प्रोसेस और फीस
आधार कार्ड खो गया है, तो घर बैठें ऐसे निकाल सकते हैं डिजिटल कॉपी, जानिए तरीका