HomeUttarakhandBageshwarनगर पालिका, घोर लापरवाही ! सेवानिवृत्ति के 3 माह बाद भी मिलता...

नगर पालिका, घोर लापरवाही ! सेवानिवृत्ति के 3 माह बाद भी मिलता रहा वेतन

ADVERTISEMENTS

ईओ सहित कई अधिकारियों पर गिरेगी गाज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नगर पालिका में एक पर्यावरण मित्र सेवानिवृत्त के बाद भी तीन माह से वेतन ले रहीं हैं और वह काम भी कर रही हैं। जब इसका पता पालिका के अधिकारियों को चला तो उनमें हड़कंप मच गया। अब अधिष्ठान पटल में नियुक्त कर्मचारी पर गाज गिर सकती है।

दरअसल, पर्यावरण मित्र कमला देवी नगर पालिका की कर्मचारी हैं। उनका सेवानिवृत्त का समय अप्रैल माह में था, लेकिन वह नौकरी कर रहीं हैं। जिसके एवज में उन्हें वेतन भी मिल रहा है। जब इसकी भनक अफसरों को लगी तो वह बचाव में जुट गए, लेकिन किसी ने यह सूचना इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर दी।

जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। नियम के अनुसार कर्मचारी के 60 वर्ष पूरे होने से छह माह पहले उन्हें सूचना देनी होती है। उनसे सेवानिवृत्त के प्रपत्र तैयार कराए जाते हैं, लेकिन पालिका के अधिष्ठान में नियुक्त कर्मचारी ने ऐसा नहीं किया। जिसके कारण अप्रैल से जून तक यानी तीन माह का वेतन लगभग प्रतिमाह 60 हजार रुपये के हिसाब से उन्हें 1.80 लाख रुपये का भुगतान हो गया।

अधिष्ठान क्लर्क से होगी वेतन की वसूली

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि पर्यावरण मित्र को अक्टूबर तथा नवंबर में सेवानिवृत्त की सूचना दी जानी चाहिए थी। यह गड़बड़ी अधिष्ठान क्लर्क से हुई है। उन्हें भी इसका अभी पता चला है। पर्यावरण मित्र पढ़ी-लिखी नहीं है। उसकी सर्विस बुक देखी नहीं गई है। जबकि अधिष्ठान क्लर्क ही कर्मचारियों के बिल, वाउचर, सैलरी आदि का काम देखते हैं। पर्यावरण मित्र ने वेतन के बदले काम किया है। उन्हें दिए गए वेतन की वसूली अधिष्ठान पटल के क्लर्क से कराई जाएगी।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई
जिलाधिकारी आशीष भटगांई

यह घोर लारवाही है। ईओ, आहरण-वितरण अधिकारी तथा पटल क्लर्क पर कार्रवाई होगी। जिन्हें सेवानिवृत्त होना था, उन्हें भी इसकी जानकारी देनी थी। नियमानुसार वेतन की वूसली की जाएगी
— आशीष भटगांई, जिलाधिकारी, बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments