HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : मुंबई क्राइम ब्रांच ने उत्तराखंड में दबोचा सुपारी किलर...

बिग ब्रेकिंग : मुंबई क्राइम ब्रांच ने उत्तराखंड में दबोचा सुपारी किलर गिरोह का सदस्य

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

मुंबई के बिल्डर समरजीत उर्फ समय चौहान की हत्या के मामले में चौथे आरोपी की गिरफ्तारी मुंबई क्राइम ब्रांच ने उत्तराखंड से की है। मुंबई से आई टीम ने एसओजी की मदद से आज हरिद्वार से आरोपी सुपारी किलर गिरोह के अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

फ्लैशबैक, घटना का विवरण :—

उल्लेखनीय है कि गत 26 फरवरी, 2022 को मुंबई के विरार क्षेत्र अंतर्गत डी-मार्ट के सामने बिल्डर समरजीत उर्फ समय चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब यह खुलासा हुआ था कि किसी बड़े किन्नर की सरपरस्ती और एक भूखंड के विवाद को लेकर बिल्डर की हत्या सुपारी किलर द्वारा कराई गई थी। इस मामले में 04 शातिर बदमाशों के नाम सामने आये थे। जिसके बाद UP STF ने हत्या में वांछित दो शूटरों को वाराणसी के कंदवा क्षेत्र की आनंद नगर कॉलोनी से गत माह गिरफ्तार किया था। गिरफ्त में आए शूटरों की शिनाख्त मुंबई के सांताक्रूज गोलीवार में रहने वाले और वाराणसी के सिंधोरा थाना के बरांव कटौना निवासी राहुल शर्मा उर्फ राम और कपसेठी थाना के लोहराडीह गांव के अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर के तौर पर हुई थी।

ज्ञात रहे कि इनमें से शातिर अपराधी राहुल शर्मा वर्ष 2013 में मुंबई के निर्मल नगर में विजय पुजारी उर्फ बट्टा की हत्या में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और तभी से वह फरार चल रहा था। फरारी के दौरान ही वर्ष 2013 में राहुल ने मुंबई में अजील शेख की हत्या की नीयत से उसे गोली मारी थी। वर्ष 2015 में मुंबई के मीरारोड थाना क्षेत्र में पुष्पक होटल के पास राहुल ने बंटी प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं बीते साल 21 मार्च को वाराणसी में हुई मुठभेड़ में दो लाख रुपए का इनामी अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू भी मारा गया था, जो कि समरजीत चौहान हत्याकांड में शामिल रहा था। यानी विगत वर्ष मुंबई के बिल्डर हत्याकांड में एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया था, जबकि 02 की ​उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी कर ली गई थी।

अब हुई चौथे आरोपी अर्जुन सिंह की गिरफ्तारी

मुंबई से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने एसओजी पुलिस को साथ लेकर हरिद्वार के कनखल जगजीतपुर में काफी समय से रह रहे हत्या आरोपी अर्जुन पुत्र राजेंद्र चौधरी, निवासी चांदपुर रोड, बुलंदशहर को रेलवे फाटक ज्वालापुर से धर दबोचा है। इस आरोपी की पुलिस बीते दो माह से तलाश कर रही थी। इधर इस मामले में एसओजी प्रभारी रंजीत सिंह तोमर ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपराधी की लोकेशन हरिद्वार में बतायी और उनसे संपर्क साधा। जिसके बाद एसओजी टीम ने आरोपी को ज्वालापुर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह फिलहाल कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में किराए के मकान पर रह रहा था। अब मुंबई क्राइम ब्रांच इसे कोर्ट में पेश कर इसकी ट्रांजिट रिमांड ले रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments